Saturday, 10 February 2024

सोमटाईजेशन

मेरे दिमाग में क्या चल रहा है? मैं अपने आप को ठीक करना चाह रहा हूं। क्या मेरे अंदर जो है वो चिंता है? मुझे नहीं लगता। ये एक पुराना डर है। मुझे आज भी याद है मैं बस में बैठा था और अपने लोगो से अलग थलग महसूस कर रहा था। सिर्फ एक कारण की वजह से। वो कारण धीरे धीरे डर बन कर मेरे अंदर घर करता गया। क्या वो कारण इस योग्य है कि मैं अपने आप को अपने लोगों से अलग मान लूं। अब मुझे कोई दिक्कत नहीं है, सिवा इसके की मुझे लगता है की पुराने समय का डर अभी भी मेरे अंदर बैठा हुआ है और मुझे चीज़ें देखने और समझने से रोक रहा है। मुझे अपना परिचय देने से डर लगता था, क्या मैं कोई अपराधी हूं जिसे अपना परिचय देने से डर लगे? मैं नहीं हूं। पूरे शरीर में एक अजीब सा दर्द और संवेदनशीलता काफी दिनों से है, और ये हो सकता है तो इसका उल्टा भी हो सकता है। पर दिमाग में ये बात है की इसका उल्टा होने के लिए मेहनत लगेगी और मैं इस परिस्थिति मैं नहीं हूं की वो मेहनत मैं कर पाऊं। वैसे ऐसा है नहीं। कुछ व्यक्ति जो लोगों के मस्तिष्क और स्नायुतंत्र से खिलवाड़ करते हैं और बिगाड़ करते है, उन्होंने मेरे अंदर ये बात डाली हुई है। इन हरामजादों को लोगों का उत्पीड़न और बलात्कार करने की लत लगी हुई है और ये लोगों का नियंत्रण सीधे उनके मस्तिष्क से करते हैं। भय मेरा शरीर व्यक्त कर रहा या फिर ये स्नायुप्रोद्योगिकी से मुझे प्रताड़ित कर रहे हैं। ये लोगों का एक व्यवस्थित उत्पीड़न और  प्रताड़ना है जिसमें ये लोगों को प्रताड़ित व उनका बलात्कार करते हैं। आम आदमी के लिए इन्होंने शब्दावली में शब्द ही नहीं छोड़े जिससे वो स्वयं को व्यक्त करे। इन्होंने एक व्यवस्था स्थापित करी है जिसमें ये आराम से लोगों का बलात्कार और उत्पीड़न कर सकें। इसमें कोई शंका नहीं की ये बलात्कारी और अपराधी हैं। मैं पिछले दस सालों में इनको और इनकी व्यवस्था को अच्छे से समझ चुका हूं। मेरा लक्ष्य अब मेरा शारीरिक स्वास्थ्य है। मुझे भय के कारण जो मेरे शरीर को नुकसान हुआ है उसपर कार्य करना है। इस देश में लोगों का जीवन और मृत्यु दोनों दासता में होता है, और जीवन और मृत्यु के बीच जो उनका उत्पीड़न और बलात्कार होता है वो अलग है। 

No comments:

Post a Comment

Strangelove

There are simple things and there are complex things. Not every particular thing can be generalized and not every particular thing can be ge...