Oct 19/2020
कहानियां बहुत सारी हैं। बचपन में अगर हम भाग्यशाली रहे तो एक बहुत तो हमारा मन एक बहुत सुंदर दुनिया गढ़ता है। लेकिन मन को हमेशा कुछ बेहतर चाहिए होता है।
दुनिया को देखने के कई नज़रिये हैं, और मेरा दुनिया को देखने का खूबसूरत नज़रिया तब बदला जब मैंने वो मारामारी, वो आपाधापी देखी, उस ईर्ष्या को देखा जो संबंधों को खराब कर देती है।
मेरे मन ने भी भी एक सुंदर दुनिया को गढ़ा था। मेरे बचपन का समय ऐसा ही था। दूरदर्शन, सुपर मारियो, श्री कृष्णा, शक्तिमान, पुरानी फिल्में, स्कूल में दोस्त, कुछ गलतियां, कुछ मज़ेदार बातें।
और फिर नज़रिया धीरे धीरे बदलना शुरू हुआ। हैरी पॉटर जैसी किताबें पढ़ के आपको अच्छाई पर भरोसा होता है। रामायण और महाभारत आप को हमेशा यही सिखाते हैं कि बुराई पर अच्छाई की विजय होती है। आम भाषा में जो शब्द प्रयुक्त होते हैं वो शायद ही शुद्ध हिंदी या हिंदुस्तानी में प्रयुक्त होते हों। कभी किसी ने कहा है कि मुझे लघुशंका जाना है। इस्तेमाल करके देखिए, लघुशंका। ज़मीनी तौर पर जो शब्द प्रयुक्त होते हैं, मेरा मतलब है एकदम ज़मीनी तौर पर, या कहें रसातल पर, वो सभ्य समाज में नहीं होते। जानता हर कोई है, या ज़्यादातर लोग, लेकिन सब को सज्जन बनना है।
कभी अपने कॉलेज के दोस्त से कह कर देखिये, “यार मैं, लघुशंका जा रहा हूँ”, ना मज़ाक उड़ाया तो कहना। फिर व्यक्ति किन शब्दों का प्रयोग करे? यहां पर अंग्रेज़ी मदद के लिए आती है, “यार मैं ‘लू’ जा रहा हूँ”। ये सारी बातें बिल्कुल कहें तो “बेसिक” हैं, लेकिन हमारे हिंदी प्रेमी और हिंदी “एनफोरसिंग” विद्वानों को इन बातों पर इसलिए ध्यान नहीं देना है क्योंकि, न तो उन्हें लघुशंका होती है, और “दीर्घशंका” तो छोड़ ही दो।
सबका अपना स्वभाव होता है। मेरा स्वभाव ये है कि अगर मैं अपने घर में आलसी हो कर भले ही साफ सफाई न करूं, परंतु अगर मैं अगर बाहर जाता हूँ तो कोशिश करता हूँ कि अगर साफ सफाई न कर सकूं तो कम से कम कचरा तो न ही फैलाऊँ। लेकिन ये मैं अपनी प्रवृत्ति के बारे में बता रहा हूँ। जब आप उन लोगों को देखते हैं, जो धड़ल्ले से कचरा फैलाते हैं, तो आपको लगता है कि भारत की सरकार आलसी है। इसी सरकार का आलस उसी समय तुरंत दूर हो जाता है जब आपकी कल्पनाशीलता थोड़ी ज़्यादा हो जाती है, या आपके विचार थोड़ी “एक्सप्लोरेशन” करने लगते हैं। मेरे बचपन में एक और प्रोग्राम आता था, “छुपा रुस्तम”। भारत में कई छुपे रुस्तम हैं, और हमारा भारत जो इन रुस्तमों को रुस्तम-ए-हिन्द बना सकता है, ऐसी शंकाओं में घिरा है, जो लघु शंकाओं पर बहुत समय तक ध्यान न देने से ही पैदा होती हैं। “अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता”, संविधान अवश्य देता है, लेकिन क्या भारत में संविधान का कोई महत्व है?
जब लिखने की कोशिश करने, या फिर कुछ उससे भी ज़्यादा “बेसिक” बातों पर, “ऊपर दी गुड़ गुड़ दी एनेक्सी दे बेधियाना…..” हो सकता है।
“ठाकुर, बाभन” तो जात ही है, लेकिन “काला, सफेद” तो वर्ण हैं। गेंहुआ, वो रंग है जो अक्सर ‘गुमशुदा की तलाश’ में प्रयुक्त होता है। कभी कभी अपने आपको ठाकुर या जाट या यादव जी समझने वाले लोगों को भी “भारी मिश्टेक हो गया सर, एकदम बलंडर हो गया” कह के दांत निपोरने पड़ते हैं।
“आज़ादी”, “आज़ादी” के रैप सुनकर खून में जोश ले कर सड़कों पर उतरने पर, पृष्ठभूमि पर लट्ठ, रैप बनाने वाला नहीं खाता, वो तो यूट्यूब पर हिट्स और लाइक्स खाता है।
आप ने भले ही कभी “डार्क वेब”, नहीं चलाया हो, पर कोई ज़रूरी नहीं कि इससे आप किसी “कांस्पीरेसी” का हिस्सा न बनें। बस शौकिया तौर पर लगाया हुआ एक “गाए फॉक्स” मास्क भी आपको एक गाय बना सकता है। खेल गहरा है, और कांटेक्ट ट्रेसिंग कौन करे इसलिए ट्रेन में बकरा ढूंढो? इसी बात से एक गाना याद आ गया।
“देखो देखो, क्या वो पेड़ है, चादर ओढ़े या खड़ा कोई”
एक और,
“देखो इन्हें ये हैं, ओस की बूंदे”
और एक आखिर में,
“भगवान, कहाँ है रे तू?”
An archive of my writings and a place for my writing experiments and projects.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Tomato
The best thing about the knowledge of existence of colonialism in any period of human history and whether endemic or foreign is that it nega...
-
He saw his result and closed his eyes. He felt like his head is swirling around in circles. He had never expected that from himself but now ...
-
Is it about rock and roll or just rock? Just rock in my case, a little metallic and a little soft. Is it possible to love someone? Not reall...
-
Is life beautiful? Well it depends. Is the world beautiful? Again, it depends. The earth though is beautiful and there is no doubt about tha...
No comments:
Post a Comment