Oct 27/2020
जंगल में केवल जानवर ही नहीं रहते, पेड़ भी रहते हैं। प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल बहुत कम होता है। प्रकृति का सही उपयोग, खासकर आज के तकनीकी समय में आवश्यक है।
कोयले का खनन जितना आवश्यक है, उतना ही आवश्यक पवन चक्कियों, water turbines और solar energy का इस्तेमाल करना है। ऊर्जा और अच्छे शिक्षक ही एक देश का भविष्य बनाते हैं।
प्राकृतिक संसाधनों पर मारामारी, वो भी तब जब प्रकृति हमें ऊर्जा प्राप्त करने के कई और तरीके प्रदान करती है, बात कुछ समझ नहीं आती।
जिनको खनन करने की आवश्यकता है वो खनन करें, जिनको कपास बीनने की आवश्यकता है वो कपास बीनें और जिनको कपड़े बेचने की आवश्यकता है वो कपड़े बेचें।
एक बात और, जो व्यक्ति अपने कुत्ते से प्रेम नहीं कर सकता उसे कुत्ते पालने नहीं चाहिए। अपने पालतू से प्रेम और आत्मीयता का व्यवहार आपके स्वभाव को दर्शाता है।
कितनी अजीब बात हैं ना, लोग बच्चों को ईश्वर की देन मानते हैं और संबंध शारीरिक सुख के लिए बनाते हैं। आत्मीयता से दूर दूर तक का वास्ता नहीं। France ने कंडोम का आविष्कार किया क्योंकि वो अपनी शारीरिक आवश्यकताओं को ईश्वर पर नहीं थोपता। बात पवित्रता और अपवित्रता की कम और उसको ईश्वर पर थोपने की ज़्यादा है।
वैसे भी दूसरों का genocide कर के कुछ खास नहीं मिलने वाला। किसी का पानी काट देने से कुछ नहीं होता वो भी खासकर तब जब उसे दूसरों को प्रसन्न देख कर सुख मिलता हो।
मनोज कुमार “काले गोरे का भेद नहीं हर दिल से हमारा नाता है” गाते हैं लेकिन यहां आए दिन उन लोगों को भी जो दारू नहीं पीते, पता नहीं कैसे नशा हो जाता है।
कभी कभी बात validation की होती है, और कभी कभी बात इस बात पर निर्भर करती है कि आप नशे में न हों तो क्या फैसला करेंगे। विधि का विधान तो जैसा है वैसा है लेकिन आप अपने विवेक के अनुसार सही निर्णय तो ले ही सकते हैं।
An archive of my writings and a place for my writing experiments and projects.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Competent Authority
You imagine a girl painting a picture of you as Tyler Durden from fight club. A pizza delivery boy goes to deliver a pizza at a whorehouse. ...
-
Jay thrashed his fingers across the strings of his bass guitar, the basis notes reverberating through the dimly lit club. The cr...
-
Is life beautiful? Well it depends. Is the world beautiful? Again, it depends. The earth though is beautiful and there is no doubt about tha...
-
He saw his result and closed his eyes. He felt like his head is swirling around in circles. He had never expected that from himself but now ...
No comments:
Post a Comment