Wednesday, 16 March 2022

आलू डालो सोना निकालो

Oct 26/2020

जैनियों की weightlifting ability का जवाब नहीं। सुमेरिया और सिंधु घाटी सभ्यता के बीच व्यापारिक संबंध थे। आजतक जब भी अतिक्रमण और आक्रमण हुए हैं ज़्यादातर उत्तर पश्चिम से हुए हैं। ये ऐसा है कि जैसे आप किसी की बुद्धिमता से चिढ़ कर उस पर लात घूसों की बरसात कर दें।

मुझे सूफी संगीत और संस्कृति बहुत पसंद है, परंतु जब भी कहीं पहले सूफी संत आते हैं कुछ दिनों बाद वहां वहाबी तत्व भी आ जाते हैं। कश्मीर में कुछ ऐसा ही हुआ। जहां पहले कश्मीरी संस्कृति थी, वहां पहले सूफी संस्कृति आयी और फिर आतंकवाद।

सद्भावना की कमी हो तो यही होता है। पानी नहीं मिलना हो तो कैसे भी नहीं मिलेगा, चाहे आतंकवाद फैलाओ या शांति से रहो। सूफी संगीत मुझे बहुत पसंद है परंतु उसके बाद वाली परिस्थिति कुछ खास नहीं। आक्रमणकारियों को पानी बहुत कम लोग पिलाते हैं।

कितना अजीब है ना, भारत अपनी धरोहरों को भी सहेज कर नहीं रख पाता। Archeological Survey of India पता नहीं क्या करता है कि लोग धरोहरों पर पान थूक कर चले जाते हैं।

वैसे आजकल स्वच्छ भारत अभियान काफी जोर शोर से चल रहा है। Crafty bastard का अलग ही मतलब निकलता है जब आपने विद्यालय में SUPW सीखा हो। कचरा डालिये कला निकालिये, कचरा डालिये recycle करिये, आलू डालिये, सोना निकालिये।

शौचालय के मल को खाद की तरह इस्तेमाल कीजिये, या फिर उसकी राख बना खेतों को पर्याप्त कार्बन दीजिये। अगर मल को सीधे राख बना देने वाले commode आ जाएं तो नदियां तो गंदी होंगी ही नहीं। कारखाने तो अपना कुछ न कुछ जुगाड़ ढूंढ ही लेंगे।अगर बाहर से कचरा आ रहा है तो घबराइए नहीं, विद्यालय में सीखे गए SUPW का पर्याप्त इस्तेमाल कीजिये।

No comments:

Post a Comment

Competent Authority

You imagine a girl painting a picture of you as Tyler Durden from fight club. A pizza delivery boy goes to deliver a pizza at a whorehouse. ...