Wednesday, 16 March 2022

तिल का ताड़

Dec 1/2020

बचपन में मैं अक्सर ताड़ी बनाने वालों को ताड़ के पेड़ पर चढ़ते उतरते देखता था। खुशी ढूंढने वाले हर परिस्थिति में खुशी ढूंढ लेते हैं और कभी कभी वो खुशी नशों में मिलती है, तो फिर नशे करने वाले हर कीमत पर अपना नशा ढूंढने की कोशिश करते हैं।

सरदार जी दूसरों को पानी क्यों पिलाते हैं, इसलिए कि उनके धर्म में लिखा है।

जो लोग बहुत दर्द में होते हैं उनको morphine दी जाती है, morphine यानी कि अफीम। मुझे cigarette पीने की आदत है, मैं इसको नशा नहीं मानता था पर सामाजिक perception के कारण मानना पड़ा।

हर व्यक्ति का धर्म कुछ कहता है, मैं किन्ही कारणों से उतना धार्मिक नहीं बन पाया, और प्रत्यक्ष रूप से अनुभव करने, और अनुसंधान करने पर विश्वास करने लगा। मेरे अनुभवों के आधार पर ये रास्ता अपनाने का सुझाव कम ही लोगों को दूंगा।

विश्व कैसा हो हर व्यक्ति का अपना मत है, कोई स्वार्थ के आधार पर सोचता है, कोई सबके भले के आधार पर। सबका भला चाहना भी एक तरह का स्वार्थ ही है, और इन दोनों में कौन सा सही है, ईश्वर ही जानता है।

विज्ञान वाला मैं विज्ञान पर focus करता है पर सामाजिक मैं जो कि कहीं दबा हुआ सा है, देवी-देवताओं पर विश्वास करता है। किस तरह से करता है अगर मैं समझाने का प्रयास भी करूँ तो समझाना कठिन होगा तो मैं रहने ही देता हूँ।

कितनी अजीब बात है न, बचपन में जब हम शैतानी करते हैं तो हमारे माता पिता मार लगाते हैं, या कम से कम डांट तो लगाते ही हैं। यहां Islamic State आतंकवाद फैला रहा है तो उसकी जन्मभूमि और इस्लाम की जन्मभूमि उसके खिलाफ कुछ कर क्यों नहीं रही। क्या उन्हें ऐसा विश्व नहीं चाहिए जिसमें कम से कम ईश्वर के नाम पर दूसरों को दुख न दिया जाए।

आपस में commonality ढूंढने की जगह हम हमेशा differences ढूंढते हैं। Islamophobia बुरा लगता है लेकिन आप उसको militant तरीके से दूर करेंगे तो वो कैसे दूर होगा। कोई कारण तो होगा, उस कारण के मूल तक जाने के बजाय, भटके नौजवानों को हिंसा, आतंक और बलात्कार के रास्ते पर भेज दिया जाता है। कुछ भटके नौजवान condom का इस्तेमाल करके खुशी से darwin award ग्रहण कर लेते हैं, कुछ इतने दुखित होते हैं कि प्रेम करके और tweet करके ही Darwin award प्राप्त कर लेते हैं।

Note: Cigarette पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

No comments:

Post a Comment

Competent Authority

You imagine a girl painting a picture of you as Tyler Durden from fight club. A pizza delivery boy goes to deliver a pizza at a whorehouse. ...