Wednesday, 20 May 2026

दैत्य

पुरानी यादों की छाया में,
अब भी कई दैत्य घूमते हैं,
ग़लतियाँ जो ग़लतियाँ नहीं थी,
बनाई गई थी।

माचिस की तीलियों से जलते बुझते
ख्यालों में से,
चुन लेना विचारों के मोती।

नंगे पैर घास पर चल कर,
कभी देखना,
पैरो के तलवों से ओस को टटोलना।

कभी खुद को परखना,
प्यार के दरिया में डुबो कर,
या फिर कर्म के पथरीले
रास्तों पर चल कर।

No comments:

Post a Comment

Tomato

The best thing about the knowledge of existence of colonialism in any period of human history and whether endemic or foreign is that it nega...