घरों में जलती हुई रोशनी,
बातें करती है।
कभी लगता है कि जाड़े की बारिश
और घरों की गर्माहट एक दूसरे से
प्यार करते हैं,
पर एक दूसरे के करीब नहीं आ सकते।
सड़क पर जलती स्ट्रीटलाइट्स,
रोशनी के साथ एक साया भी देती हैं,
जो साथ साथ चलता है।
भरी बारिश की ठंड से घर पहुंचने का सुकून,
अपने घर के जानी पहचानी गर्माहट
का एहसास तभी होता है
जब किसी ने देखा हो बाहर की बारिश
और घर के सुकून का रिश्ता।
No comments:
Post a Comment