हृदय स्पंदन, मधुर बंधन,
मिलते हैं जीवन में अनुभव,
जो रह जाते जैसे चंदन।
प्रेम की पीड़ा, अद्भुत क्रीड़ा,
हृदय धड़कता, मन अचंभित,
प्रेम समेटे कैसे ये मन।
तन सुगंधित, जैसे उपवन,
मन जैसे एक ताल हो शीतल,
प्रेम का बंधक करता हृदय को अर्पण।
सोते इस मन को जगाया,
जीवन में भरे नवरंग,
प्रेम प्रतिज्ञा, हृदय की आज्ञा,
बेसुध मन करे समर्पण।
No comments:
Post a Comment