Wednesday, 28 June 2023

भ्रम प्रोद्योगिकी

लेखन की अपनी एक विधा होती है। मैं पहले भी लेखन करता था लेकिन पहले मुझे दुनिया के बारे में इतनी जानकारी नहीं, खासकर इस देश के बारे में। मैं सोचता था कि देश की जानकारी हमें अखबारों से मिलती है, लेकिन ऐसा नहीं है, कभी कभी देश के बारे में जानकारी सीधे हमारे मस्तिष्क में डिलीवर होती है। मुझे कुछ हृदय तोड़ने वाली चीजें पता चलीं, ऐसी चीज़ें जिनको जानने के बाद जीवन का कोई मतलब नहीं रह जाता, पर मुझे ये भी पता चला कि प्रेम के लिए व्यक्ति किसी भी नरक में जा सकता है और वहां रह भी सकता है। मैं श्रृंगार रस से भरी लेखनी करना चाहता हूं क्योंकि वीर रस का अब कोई मतलब नहीं रह गया है। कितने भी वीर बचे हैं या तो वो बेवकूफ हैं या भयानक पीड़ाओं से गुज़र रहे हैं। व्यंग्य के कोई मायने नहीं रह गए क्योंकि ये देश मानवता के नाम पर स्वयं एक व्यंग्य है। मैंने नरक देखा है, और नरक में सदा के लिए फंसे हुए लोगों को भी। मैंने भयानक पीड़ाएं देखी हैं, स्वयं के जीवन में भी और दूसरों के जीवन में भी, पर हृदय को तोड़ने वाली बात ये थी कि ये सब जान बूझ कर किया जाता है। लोगों को जानबूझ कर नरक में भेजा जाता है, उन्हे वहां रखा जाता है और उनकी भयानक पीड़ाओं का आनंद उठाया जाता है। व्यवस्था कुछ ऐसी है कि न आप के विचार आपके हैं न आपके कर्म आपके हैं, बस जो पीड़ा है जो कष्ट है, आपका है। मुझे दस साल लग गए ये जानने में की ये सब टेक्नोलॉजी है जो संस्कृति या कल्चर के हिसाब से एडॉप्ट की गई है। हम सब दास हैं, गुलाम हैं, अधीन हैं, और एक ऐसे स्तर पर जिसपर हिंदी का अंत हो जाता है। हिंदी भाषा में ऐसे शब्द ही नहीं है जो इस स्तर के घिनौनेपन को व्यक्त कर सके, पर ये घिनौनापन ही इस देश का सत्य है। टेक्नोलॉजी कुछ ऐसी है की इस टेक्नोलॉजी को रखने वाला अपने भ्रमों, गलतफहमियों और भ्रांतियों को दूसरों के ऊपर थोप सकता है। संक्षेप में, आप दूसरों की आंखों के गंद का हर्जाना भरते हैं, और संपूर्ण जीवन भरते ही रहते हैं। 

No comments:

Post a Comment

Competent Authority

You imagine a girl painting a picture of you as Tyler Durden from fight club. A pizza delivery boy goes to deliver a pizza at a whorehouse. ...