Wednesday, 12 April 2017

अहंकार के विरुद्ध

लड़ता वह परिस्थितियों से,
जूझता झंझावातों में;
सारगर्भित ह्रदय ले कर,
अहंकार से करता दो-दो हाथ।

बोया गया एक पाप का बीज,
जो उगता एक पेड़ स्वरूप;
जैसे विषधर हो लगें चन्दन पर,
ऐसा लेता वह रूप।

बन के लकड़हारा वह,
काटता वह पाप का पेड़;
रात जैसी कालिमा छंटेगी,
और खिलेगी हर्ष की धूप।

No comments:

Post a Comment

Competent Authority

You imagine a girl painting a picture of you as Tyler Durden from fight club. A pizza delivery boy goes to deliver a pizza at a whorehouse. ...