Friday, 18 September 2015

भागते रहो

नुकसान की भरपाई आप कैसे करते हैं? शेर हिरन को दौड़ा दौड़ा कर उनका शिकार करता है। दुनिया शिकारियों से भरी हुई है। लोग दूसरों के दर्द में मज़े लेते हैं। दोगले, मक्कार और काइयां लोगों से दुनिया भरी हुई है। मेरी दिक्कते कम होने का नाम ही नहीं लेतीं क्योंकि मैं ये ज़रूरी चीज़ें सीख ही नहीं पा रहा। दोगलापन मक्कारी जैसी ज़रूरी चीज़ें सीखे बिना मैं पता नहीं आगे कैसे बढूंगा। अगर दुनिया एक जंगल है तो मैं एक भालू हूँ। मैं मस्ती में अकेले रहता हूँ और मछलियाँ खाता हूँ। मैं अपने उलटे तरीके से पेड़ों की ऊंचाइयों पर चढ़ता हूँ और शहद खाता हूँ। न तो में किसी को परेशान करता हूँ न ही होना चाहता हूँ। लेकिन मुझे नहीं पता कि दुनिया के इतने गीदड़ो, लकड़बग्घों और भेड़ियों का क्या इलाज है। ये तब है जब इस जंगल में बिना शिकार किये जीने के सीधे रास्ते हैं। कमज़ोरों के लिए एक ही रास्ता लगता है। भागते रहो।

No comments:

Post a Comment

Competent Authority

You imagine a girl painting a picture of you as Tyler Durden from fight club. A pizza delivery boy goes to deliver a pizza at a whorehouse. ...