Saturday, 28 November 2015

ख़ुशी

ज़िन्दगी में फैसलों की बहुत अहमियत होती है। जो फैसले आप के लिए गलत होते हैं वो दूसरों के लिए सही हो सकते हैं। आपके लिए हुए गलत फैसले आप के अपनों के लिए भी सही हो सकते हैं। कुछ दिक्कते बहुत ही ज़मीनी होती हैं। पुराने मर्ज़ जिनका इलाज बहुत ज़रूरी होता है। वो शुरुआती दिक्कत और शुरुआती परेशानी।

वो भी क्या दिन थे जब सौ वाट की रौशनी में मैं बैठा पढ़ा करता था। जब नया स्कूल बैग मिलता था तो लगता था कि दुनिया मिल गयी। जब अपने अलावा दुनिया की कोई फिकर न थी। जब सारी सोच खुद पर शुरू हो कर खुद पर खत्म होती थी।

कुछ लोग वाकई में घटिया होते हैं। शुरुआत में इस बात पर यकीन करना मेरे लिए आसान न था। पर दुनिया धीरे धीरे अपने राज़ खोलने लगी और मैं पहले की तरह बेखबर न रहा।

ख़ुशी के अपने राज़ होते हैं। ग़म की अपनी वजहें होती हैं। अपनी लगाम दूसरों के हाथों में देने से आप ज़िन्दगी भर भागते रहते हैं। अगर आप लगाम खींचने से नहीं दौड़े तो फिर एक करारा चाबुक आपकी पीठ पर आ के लगता है।
सोच कहाँ से कहाँ ला कर खड़ा कर देती है। मौके लेना एक ज़रूरी चीज़ है। लालच एक बुरी बला है। पर बुरी बलाएँ ज़िन्दगी बदलने के लिए ज़रूरी है। कभी लालच न करने का सिला भी इतना अच्छा नहीं हुआ क्योंकि ज़िन्दगी के अपने हिसाब हैं।

हर वक़्त आप आगे बढ़ते रहे और ज़िन्दगी पीछे छूटती रही। हर चीज़ खुद से होती है और अंदर से होती है। आप नयी चीज़ें जानते हैं और पुरानी चीज़ों को पीछे छोड़ते हैं। नयी चीज़ें जानना ज़रूरी है, और गैर ज़रूरी चीज़ों को छोड़ना भी।

Sunday, 8 November 2015

हिंदी एक शानदार भाषा है पर मुझे लगता है की ये इंसान को काफी ज़्यादा बेहतर बना के व्यक्त करती है। शुद्ध हिंदी के साथ थोड़ी उर्दू, काफी अच्छी तरह घुल जाती है। मुझे अंग्रेजी पसंद है क्योंकि अंग्रेजी एकसार है। इसमें सब तुम हैं। न कोई आप, ना कोई तू। मुझे संस्कृत भी इसी लिए पसंद है। कभी कभी मुझे लगता है कि अगर सब संस्कृत बोलते तो सब एक दूसरे का सम्मान करते और मानवता का भेदभाव खत्म हो जाता। पर इंसानों की जाति के लिए ये कहने की बाते हैं।

हम आपसे बेइंतेहा मोहब्बत करते हैं। मैं तुमसे प्रेम करता हूँ। मुझे तुमसे प्यार है। मैं तुझको चाहता हूँ। हिंदी में आप प्यार को हर पायदान पर चढ़ा और उतार सकते हैं।

हिंदी में दूसरों के लिए खुद से ज़्यादा इज़्ज़त नहीं है। मैं, मैं, और हम। तू, तुम और आप।

अपने आप को हिंदी में अभिव्यक्त करने में कुछ खतरे होते हैं। या तो आप हद से ज़्यादा ऊपर जा सकते हैं या हद से ज़्यादा नीचे जा सकते हैं। एक उपयुक्त जगह पाना थोडा कभी कभी थोडा मुश्किल हो जाता है।

मुझे बोलियाँ पसंद हैं। बिहार, हरियाणा और उसके बीच में उत्तर प्रदेश। साथ में हिमाचल का भाई जी। और कश्मीर की टूटी हिंदी। खड़ी बोली जिसमे इज्जत की थोड़ी कमी लगती है, और भोजपुरी जिसमे आप किसी को आसमान में बिठा सकते हो और किसी को पाताल में घुसा सकते हो। बीच में रोहिलखण्ड और दूसरी ओर बुंदेलखंडी, हिंदी का जवाब नहीं। घम्मघड़ी, कभी गोआ की तरफ भी जाना सायबा।

Saturday, 7 November 2015

रेलगाडियां और खूब सारे लोग अपनी अपनी मंज़िलों की ओर बढ़ते हुए। भारत एक अजीब सा देश है। हम बहुत ज़्यादा हैं, और हर चीज़ में बहुत ज़्यादा हैं। बाहरी हमें हमारे मसालों और साँपों से ज़्यादा पहचानते हैं। मुझे चीन बहुत पसंद है। चीन एक शानदार मुल्क है। और उसकी सभ्यता भी बहुत शानदार है। मुझे ब्रिटेन पसंद है। भारत अपनी शानदार चीज़ें खो रहा है पर ये अभी भी काफी शानदार है। कमान गलत लोगों के हाथों में है। छोटी जगहों की कमान पढ़े लिखे लोगों के हाथों में होनी चाहिए।

एक कलेक्टर के लिए पूरे ज़िले को सुधारना मुश्किल है। नेताओं के लिए अपने मंत्रालय के हिसाब से ज्ञान होना ज़रूरी होना चाहिए। कुर्सी और गद्दी की लड़ाइयों में जनता का नुकसान होता है। पर कहने वाली बात नहीं है कि जैसी जनता, वैसा नेता। नेता जनता से ही चुना जाता है, और अगर नेता भ्रष्ट है तो वो जनता का आइना है।

शिक्षा ही एक उपाय है। और साक्षरता शिक्षा नहीं है। शिक्षा मानवता सिखाती है पर इस विषय में पास होना आसान नहीं।

Tuesday, 27 October 2015

मैं हिंदी भाषा पर थोडा काम करना चाहता हूँ। हिंदी हमारी बोलचाल की भाषा है पर ढंग की हिंदी का प्रयोग शायद ही कभी होता हो। हर विचार को हिंदी में व्यक्त करना आज कल मुश्किल हो गया है क्योंकि अंग्रेजी का इस्तेमाल इतना हो गया है की विचार भी अंग्रेजी में आते है।

मैं लेखनी में बोलचाल की भाषा का प्रयोग करना चाहता हूँ पर उस पर मुझे अभी काम करना है।

निःस्वार्थ भाव से काम करने वालों को ठेंगा ही मिलता है। मैंने काफी मेहनत से काम किया था और जो दुनिया मैं जानता था वो छलावा निकली। काफी दर्दनाक एहसास है। धोखा काफी बुरा लगता है।

जब मैं इस तरीके से सोचता हूँ तो मुझे लगता है कि ज़िन्दगी काफी उबाऊ है। हम ऊब से भागते हैं। बेवक़ूफ़ लोग, अपने स्वार्थ के पीछे भागते हुए। इन सारे विभिन्न नज़रियों को मिलाना और एक सत्यपरक नजरिया तय करना काफी कठिन काम है।

लोगों की नज़रें गलतियां और कमज़ोरियाँ ढूंढती हैं। सोच और विचार काफी ज़रूरी हिस्से हैं। बिना गलती के डरना, क्यों। दुनिया डर सूंघ लेती है। और चाहे आप कैसे भी इंसान हों, अच्छे या बुरे, अगर आप डर गए तो इलज़ाम भी आप को ही लेना पड़ेगा।

अनुवाद बहुत ज़रूरी है। और लोग काफी घटिया हैं। मैं इन बातों पर यकीन नहीं करता।

Wednesday, 21 October 2015

Paranormal diaries of the indies #1

I woke up. It was very cold, but the room heater was working well. I could see the snow outside from my window. It looked beautiful. The trees of Deodar were covered in snow, and looked like gigantic christmas trees.

I walked upto the rack of the adjoined kitchen and turned the coffee machine on. What a better way to start the day than a coffee? I pick up the pack of cigarettes from the rack and light a cigarette. I need this kind of comfort once in a few days, before i return to my job. My job as a full time paranormal specialist.

People don’t believe in paranormal entities, and even i didn’t believe in them before getting into an accidental parapsychological research after my PhD in Psychology. My name is Captain Dr. Satyakam Abhiroop and this is Paranormal Diaries of the Indies.

Wednesday, 14 October 2015

Hills have heart

It is much about how you see the world. I want to travel places, and inside i know that all places are essentially the same. The trick is to not to stay at a place for too long.

I am in love with hills since childhood. Hills have these qualities i like, they are quiet, strong, beautiful, providing and deadly.

I am a poet because of pain, and i love expressing myself through words. I would have been a great painter if i knew how to paint, but since i don't know it, i paint with my words.

If i am given choice between freedom and independence, i would choose because freedom is actually possible. I am basically a slave, like all other people, but i can dream. The first freedom is to be able to dream.

Dreams can be impractical but they still are dreams. If I am given a choice between pleasure and peace, i would choose peace.

I want to drive to hills and roam from hill to hill. I want to use my medical skills for people who really need it. Not for them, but for myself. When you do not get something you really need, and by need i mean NEED, you tend to find your peace in providing others what they need. But the real trick is to find the people who REALLY need something.

Saturday, 10 October 2015

Again

The fingers
Refuse to feel
They feel like wax
And like burning candles
With nerves to detect the pain
It is hard to begin again
It is hard to let go
But it has to be realized
The desires have no end
And the greed has no end
All of it has to be arranged properly
For harmony to prevail

Tomato

The best thing about the knowledge of existence of colonialism in any period of human history and whether endemic or foreign is that it nega...