Friday, 6 November 2026

भगवान

अपने आप को समझ के भगवान
करने चले दूसरों पर राज,

पर सच ये है कि सब कुछ है ईश्वर,
पत्ता पत्ता, कण कण

बस देखने के लिए हों नेत्र,
दानव बन कर राज करो,
या वैकुंठ का ध्यान धरो।

सत्य से परिचित हो कर,
क्यों रहो अनभिज्ञ?

कर्म में हो कर लीन,
हो जाओ तुम भयविहीन,
भय अस्त्र है असुरों का,
जो जन्म लेते हैं भय से ही,
कर दो उनका बल समाप्त,
यही होगा उनके लिए पर्याप्त।




No comments:

Post a Comment

Khed

How does one make their worldview? By seeing what is happening around. When culture is reduced to I rape your mother and you rape mine, the ...