जब हम भय और अज्ञानता
की आंखों से देखते हैं
सत्य के कई चेहरे हैं
एक सत्य
और उसके अनेक पहलू
हमारी इच्छाओं
अभिलाषाओं
से रंगे हुए
जब भय आता है
तो मिथ्या का जन्म होता है
और मिथ्या हमें खिंचती है
अंधकार की ओर
अंधकार की सैर अच्छी हो शायद
जीवन के अनुभवों के लिए
पर घर होना चाहिए
उजाले में ही
सत्य के आलोक से
हो प्रज्ज्वलित
जीवन हमारा और सबका
भय के कारण है अनेक
और हर समय लड़ना नहीं आसान
इसलिए भय को बनाकर मित्र
करो पार कठिनाइयों का तूफान।
No comments:
Post a Comment