Monday, 3 August 2026

मरुस्थल

इन पेड़ों को देखो,
ज़हरीली हवा लेते हैं,

और हमें देते हैं
फल और साफ हवा।

देते हैं हमें छाया,
और आसरा।

हम इंसान भी कैसे हैं,
जो हश्र हम पेड़ों का करते है,
वही अच्छे इंसानों का करते हैं,
सिर्फ इस्तेमाल।

दुनिया को ज़रूरत है,
और पेड़ों की,
और अच्छे इंसानों की,
नहीं तो सिर्फ बचेगा
एक मरुस्थल,
और आपस में
छीना झपटी करते
इंसान रूपी जानवर।


No comments:

Post a Comment

Bread and Butter

I have no idea how deep states of other regions operate but I have idea about Purvanchal, and although the regions are connected modus opera...