Friday, 22 May 2026

दिनकर

असंभव को संभव करने चला
द्वैत को अद्वैत करने चला
भीषण पथ पर अग्रसर
करने चला वह सबका भला

भय स्वयं का उसको अनंत
स्वयं विजय ही भय का अंत
अंत में हो सबको आनंद
सोचता वह जीवन पर्यंत

प्रेम का है दूत वह
अभागों का वह भाग्य
दीनों का वह दुख समझता
ऐश्वर्य में वह वैराग्य

पीड़ा का करने अंत
चला वह उस पथ पर
जीवन के अंधकार में
बना वह उज्ज्वल दिनकर

No comments:

Post a Comment

Tomato

The best thing about the knowledge of existence of colonialism in any period of human history and whether endemic or foreign is that it nega...