Wednesday, 20 May 2026

लकड़हारा

लड़ता वह परिस्थितियों से
जूझता झंझावातों में
सारगर्भित हृदय ले कर
अहंकार से करता दो-दो हाथ

बोया गया एक पाप का बीज
जो उगता एक पेड़ स्वरूप
जैसे विषधर हों लगे चंदन पर
ऐसा लेता वह रूप

बन के लकड़हारा वह
काटे जाता पाप का पेड़
रात जैसी कालिमा छंटेगी
और खिलेगी हर्ष की धूप

No comments:

Post a Comment

Tomato

The best thing about the knowledge of existence of colonialism in any period of human history and whether endemic or foreign is that it nega...