गधे के सिर पर सींग अच्छे नहीं लगते, हम में से कुछ गधे हैं, कुछ बैल और कुछ सांड हैं, हम में से कुछ गाय भी हैं।
प्रकृति काफी आनंददायक है, और मुझे बर्फ पसंद है। बर्फबारी और आग का साथ मुझे काफी पसंद है। मैं कहानियां लिखना चाहता था परंतु मेरा जीवन ही एक कहानी है। बढ़िया अंत सबको चाहिए, प्रेमचंद की तरह कौन मरना चाहेगा। तो अंत में मामला स्वच्छ करना पड़ा, क्यों, पता नहीं, क्या दिक्कत हुई पता नहीं, शायद अपनी पसंद की चीज़े नहीं लिख सकते, अपनी व्यक्तिगत जगहों पर भी नहीं। या और कोई व्यक्तिगत बातें। हिसाब स्वच्छ रखना पड़ता है, काम कुछ भी करो पर हिसाब स्वच्छ रखो। अब कोई दिक्कत नहीं है, हिसाब स्वच्छ है।
यूनीकॉर्न के सींग होते हैं, पर गधे के नहीं होते। यूनिकॉर्न होना गधा होने से अच्छा है, एक सींग मिलता है, बिल्कुल मुफ़्त, और हिसाब स्वच्छ रहता है।
यूनिकॉर्न बादलों पर चलता है और उसके पेट की अपान वायु इंद्रधनुष बनाने के काम आती है। यूनिकॉर्न का हिसाब हमेशा स्वच्छ रहता है।
फलसफे की बातें करना पसंद है, तो एक फेसबुक और बनाया था, ताकि फलसफे की बातें कर पाता, परंतु मुझे क्या पता था कि ऐसी चीज़ों से हिसाब स्वच्छ नहीं रहता। अगर स्वच्छ हिसाब वाली चीज़ें पता होती तो अभी तक विज्ञान और चिकित्सा में दर्दों का इलाज ढूंढता रहता, परंतु हिसाब स्वच्छ नहीं रह पाया, क्योंकि पता ही नहीं था कि लिखने से भी हिसाब अस्वच्छ हो जाता है। कोई दिक्कत नहीं, अब हिसाब स्वच्छ है।
No comments:
Post a Comment