Sunday, 29 May 2016

मैं बस में बैठा खिड़की से बाहर देख रहा था। दुनिया वही रहती है, फिर भी कितनी बदल जाती है। दो विरोधाभासी सोचों के साथ जीना कठिन है, जो सच है वो सच है। इसीलिए विचारधाराएं बनी हैं। जब आपका खुद पर से विश्वास उठ जाए तो आप विचारधाराओं पर विश्वास करते हैं।

सत्य और असलियत का फर्क क्या है ये कहना मुश्किल है। जब आप दर्द में होते हैं तो सोचते हैं की किसी और को ये दर्द न देखना पड़े, पर दुनिया बड़ी होती जाती है और आप को पता चलता है कि आप कुछ नहीं कर सकते। सिर्फ इतना करने के सिवा की जो आपके पास हैं और जो आप पर निर्भर हैं आप उनका ख़याल रखें और उनको तकलीफ न होने दे। वैसे यही चीज़ करना काफी कठिन है।

गुस्सा एक नकारात्मक भावना है, पर कुछ गलत होने पर गुस्सा आना लाजिमी है। कभी कभी गुस्सा ठन्डे बस्ते में डालना पड़ता है क्योंकि उसके आड़े प्यार आ जाता है। प्यार और गुस्से में मुझे कुछ चुनना हो तो मैं हमेशा प्यार को चुनूंगा।

भावनाएं कमज़ोरी हैं, और समाज के जानवर इसी कमज़ोरी की वजह से शिकार करते  हैं। मैं भी शायद वही हूँ, कमज़ोर और भावनाओं से मजबूर, पर अपने अहम् की हत्या करने के बाद काफी चैन पड़ा। अहम् की हत्या के बाद जीवन को हर नज़रिये से देखने की कोशिश कर सकते है। नज़रिये आपके ही होते हैं, कोशिश अलग अलग तरीके से देखने की होती है।

हर दर्द के अपने इलाज होते हैं, फरक बस इतना होता है की वो आपकी पहुँच में हैं या नहीं। कभी कभी कुछ मर्ज़ लाइलाज होते हैं। प्रकृति में दया नहीं है, और प्रकृति में कमज़ोर को जीने का हक़ नहीं है। पर मनुष्य की प्रकृति ही प्रकृति का विरोध करना है। मैं दया से मज़बूर हूँ, और मुझे इस बात की ख़ुशी है, क्योंकि अगर मैं मजबूर नहीं रहता तो गुस्सा प्यार पर हावी हो जाता। जैसे किसी व्यक्ति ने एक बार कहा था कि इंसान को बलशाली होना चाहिए, पर अपनी कोमलता खोये बिना।

No comments:

Post a Comment

Tomato

The best thing about the knowledge of existence of colonialism in any period of human history and whether endemic or foreign is that it nega...