Monday, 18 May 2026

समय चक्र

झीलों में तैरते हंसो को देखा,
नीले पानी में देखी अपनी छाया,
काले कौवों का कर्कश स्वर,
आखिर किसने बनाई ये माया।

खेतों में फसल काटते किसान,
धूप से काली जर्जर काया,
ट्रैक्टर पर बैठे उनके सहोदर,
कुछ ने खोया कुछ ने पाया।

रात की चांदी करती चमचम,
चंदा देखो शीतलता लाया,
सजग हो उठे रात्रिचर,
श्वानों ने अपना गान गाया।

उगता सूर्य ललित हो उठा
दिन से रात फिर दिन आया
चक्र समय का चलता रहता,
चिड़ियों ने फिर दाना खाया।

No comments:

Post a Comment

उफान

सपने टूटते हैं  तो दिल टूट जाता है, दर्द का दरिया उमड़ता है कभी, कभी गुस्से का उफान, खालीपन सा घर कर लेता है  सीने में और फिर हम फिर उस खालीप...